जरुरी जानकारी | देश का स्मार्टफोन निर्यात 2020 में 1.5 अरब डॉलर पार करने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश से अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, रूस समेत अन्य देशों को स्मार्टफोन का निर्यात 2020 में 1.5 अरब डॉलर (11,113 करोड़ रुपये से अधिक) के पार करने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देश से अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, रूस समेत अन्य देशों को स्मार्टफोन का निर्यात 2020 में 1.5 अरब डॉलर (11,113 करोड़ रुपये से अधिक) के पार करने की उम्मीद है।

शोध कंपनी टेकआर्क ने अपनी ‘भारतीय मोबाइल फोन निर्यात बाजार स्कैन’ रपट सोमवार को जारी की। रपट के मुताबिक देश से कुल निर्यात किए जाने वाले स्मार्टफोन का मूल्य 2020 में 1.5 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

देश से निर्यात होने वाले कुल मोबाइल फोन में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 98 प्रतिशत से अधिक है।

टेकआर्क के संस्थापक और मुख्य विश्लेषक फैसल कवूसा ने कहा, ‘‘ भारत संयुक्त अरब अमीरात और पड़ोसी दक्षेस देशों को कुछ समय से मोबाइल फोन का निर्यात कर रहा है। हालांकि ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल ने भारत को वास्तव में मोबाइल फोन का वैश्विक निर्यातक बनाने में मदद की है।’’

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत से 24 देशों को मोबाइल फोन का निर्यात किया जा रहा है। इनमें से कुछ देश उसे और आगे निर्यात कर रहे हैं जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात इसे अन्य बाजारों में भेज देता है।

कवूसा ने कहा कि हाल में सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा की है। यह देश को भविष्य में वैश्विक मोबाइल एवं कलपुर्जा विनिर्माता बनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी