Bihar By Election 2024 Result: बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ
बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई. मतदान 10 जुलाई को हुआ था और 52.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.
पूर्णिया, 13 जुलाई : बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई. मतदान 10 जुलाई को हुआ था और 52.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.
रूपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद यू) छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई थीं. भारती ने (राजद) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गई थीं. अब रूपौली उपचुनाव में भारती राजद की उम्मीदवार हैं. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू
उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. जद(यू) ने कलाधर प्रसाद मंडल को चुनाव मैदान में उतारा था, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

