देश की खबरें | पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई।
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), आठ सितंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुआ था और उसमें 78 प्रतिशत वोट पड़े थे।
मतगणना नार्थ बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में हो रही है।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिष्णु पद रे के निधन से धूपगुड़ी सीट रिक्त हुई थी।
राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कॉलेज के प्राध्यापक निर्मल चंद्र रॉय को चुनाव में उतारा है, भाजपा ने 2021 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोकगायक ईश्वर चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)