देश की खबरें | हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो 20 चरण में पूरी होगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: 170 सीटों के रुझानों में NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर.

उन्होंने बताया कि मोहना और सोनीपत मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवम्बर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी.

कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी। हुड्डा ने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने इस बार इंदु राज नरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बरोदा से भाजपा के उम्मीदवार पहलवान योगेश्वर दत्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)