एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीट-यूजी के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। सोमवार को जारी एमसीसी के नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | नीट-यूजी के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। सोमवार को जारी एमसीसी के नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के सचिव डॉ. बी श्रीनिवास ने कहा कि काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के संबंध में ताजा जानकारी और नोटिस के लिए एमसीसी की वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

श्रीनिवास ने कहा, “देश भर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीट के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी। इसके अतिरिक्त आयुष और नर्सिंग सीट के अलावा 21,000 बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग होगी।”

एमसीसी अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीट और सभी एम्स, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीट, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीट और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत सीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं का आरोप लगाने संबंधी याचिकाओं समेत कई याचिकाओं का निपटारा करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को विवादों से भरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).