जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बीच बिनौला, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार, अन्य के भाव स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच मध्य प्रदेश में इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन के अलावा बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल कीमतों में सुधार रहा। वहीं सरसों, मूंगफली, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन सहित विभिन्न तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच मध्य प्रदेश में इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन के अलावा बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल कीमतों में सुधार रहा। वहीं सरसों, मूंगफली, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन सहित विभिन्न तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 3.5 प्रतिशत तथा शिकागो एक्सचेंज में चार प्रतिशत का सुधार हुआ। इससे तेल कीमतों को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार में सरसों का भाव 20-25 रुपये ढीला बोला गया। उधर, मध्य प्रदेश के सागर जिले में इस बार सोयाबीन की फसल काफी कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अगस्त माह में इस क्षेत्र में वर्षा कम रहने की वजह से जिले में प्रति हेक्टेयर 300 किलो सोयाबीन उत्पादन रहने की बात की जा रही है। वहीं मालवा जिले में भी 600 किलो प्रति हेक्टेयर उत्पादन बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.
सूत्रों का कहना है कि उत्पादन कम रहने के बावजूद किसानों को सोयाबीन तिलहन का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। विदेशों से सस्ते आयात के चलते यह स्थिति है। वहीं सरसों को लेकर भी बाजार चौकन्ना है। इस बार सरसों का स्टॉक कितना है किसी को पता नहीं है। त्यौहारी मौसम की मांग जारी है। ऐसे में सभी की नजर सरकारी एजेंसियों की तरफ है कि वह किस प्रकार से बाजार को संभालती हैं।
एनसीडीईएक्स वायदा कारोबार में सोयाबीन अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 3,830 रुपये प्रति क्विन्टल है जिसमें मंडी शुल्क के साथ वारदाना शुल्क और सारे खर्चे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सोयाबीन का एमएसपी 3,880 रुपये क्विन्टल (खर्चे अलग) है।
तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,525 - 5,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,815- 4,865 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,150 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,815 - 1,875 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,705 - 1,855 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,825 - 1,935 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,550 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,800 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,620 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,050 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,000 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 3,755- 3,780 लूज में 3,605 -- 3,655 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

