मुंबई, नौ नवंबर कपास उद्योग ने देश में फसल वर्ष 2020-21 में कुल उत्पादन 356 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले 4 लाख गांठ कम है।
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने एक बयान में कहा कि फसल वर्ष 2019-20 के दौरान कुल उत्पादन 360 लाख गांठ था।
यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.
कपास फसल वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होता है।
सीएआई ने कहा कि देश के कुछ भागों में अत्यधिक बारिश और कीट (पिंक बॉलवर्म) संक्रमण से फसल को हुए नुकसान के कारण चालू फसल वर्ष में उत्पादन कम रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.
उद्योग संगठन ने फसल वर्ष 2020-21 में कपास की आपूर्ति 477.50 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया है। इसमें 107.50 लाख गांठ पिछले साल का भंडार शामिल है। चालू फसल वर्ष से योगदान 356 लाख गांठ रहेगा। जबकि आयात का हिस्सा 14 लाख गांठ होगा।
सीएआई के अनुसार घरेलू खपत 330 लाख गांठ रहने का अनुमान है जबकि निर्यात 60 लाख गांठ अनुमानित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY