एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 701 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 701 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 701 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 18 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 701 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,726 हो गई है।

यह भी पढ़े | Jharkhand Health Minister Banna Gupta: झारखंड के स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी.

राज्य में मंगलवार को 249 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 701 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63, बस्तर और राजनांदगांव से 48-48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 16, जांजगीर-चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से नौ, कोरिया, दंतेवाड़ा और गरियाबंद से चार-चार, कबीरधाम से तीन, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव से दो-दो तथा मुंगेली से एक मामला आया है।

यह भी पढ़े | झारखंड के स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,36,180 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 16,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 10,847 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 5,721 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 158 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 5,831 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 86 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).