एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 482 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 482 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,97,108 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 482 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

रायपुर, 25 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 482 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,97,108 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 66 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 357 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 482 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 94, दुर्ग से 64, राजनांदगांव से 30, बालोद से दो, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से सात, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से 16, गरियाबंद से आठ, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 30, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 52, मुंगेली से चार, सरगुजा से 13, कोरिया से आठ, सूरजपुर से 14, बलरामपुर से सात, जशपुर से पांच, बस्तर से पांच, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से तीन, कांकेर से चार और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,97,108 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,88,582 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4896 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3630 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55,813 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 765 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 12:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).