एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छतीसगढ़ में 372 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को 372 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 15,993 हो गई है।

देश की खबरें | छतीसगढ़ में 372 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 17 अगस्त छत्तीसगढ़ में सोमवार को 372 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 15,993 हो गई है।

वहीं,10598 मरीज स्वथ्य हुए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 148 लोगों की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज की परीक्षाओं पर लगाई रोक.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 372 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इनमें रायपुर जिले से 170, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 34, सरगुजा से 20, राजनांदगांव व महासमुंद से 14-14, बलौदाबाजार, रायगढ़ और कांकेर से सात-सात, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा से पांच-पांच, जशपुर से चार, बालोद, कोरिया और बस्तर से तीन-तीन, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी और सूरजपुर से दो-दो तथा मुंगेली, कोण्डागांव, नारायणपुर और बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.

उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमणमुक्त होने के बाद 363 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 4,27,209 नमूनों की जांच की गई है।

इनमें से 15,993 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, अब तक 10,598 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

राज्य में 5,247 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले एक माह के दौरान 10,900 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।

रायपुर जिले में सबसे अधिक 5,606 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 78 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).