एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 300 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 300 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,96,626 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 300 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

रायपुर, 24 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 300 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,96,626 हो गई है।

राज्य में रविवार को 33 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 331 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आज संक्रमण के 300 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 46, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 23, बालोद से नौ, बेमेतरा से छह, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से सात, महासमुंद से 27, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से 13, कोरबा से चार, जांजगीर-चांपा से 10, मुंगेली से दो, सरगुजा से 13, कोरिया से छह, सूरजपुर से सात, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक, कांकेर से आठ, नारायणपुर से एक और बीजापुर से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर, 2020 के बाद ब्रिटेन से आए छह यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों के नमूनों को उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। इनमें से तीन नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें कोरोना वायरस के नए स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,96,626 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,88,066 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4943 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3,617 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55,719 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 764 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).