एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 17 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित छह लोगों की मृत्यु हुई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 17 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
जियो

राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित छह लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में 17 नए मामलों में बलरामपुर जिले से 10 हैं जबकि कोरबा और दुर्ग जिले से दो—दो, तथा कोरिया, बिलासपुर और बेमेतरा जिले से एक-एक मामला है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर, लॉकडाउन में भारतीय युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी.

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित 14 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | नोएडा में छह पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित.

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को एक रोगी की सिर में गंभीर चोट और कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई।

एम्स रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को पांच जून को घायल अवस्था में एम्स में भर्ती किया गया था। वह तीन जून को एक दुर्घटना में घायल हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 1262 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से 861 लोगों का इलाज किया जा रहा है तथा 395 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).