देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 4,71,994 हो गई है।
रायपुर, 13 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 4,71,994 हो गई है।
राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।
राज्य में मंगलवार को 116 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4023 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 156 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 109 लोगों की तथा पिछले दिनों 47 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के जो 15,121 नये मामले सामने आये उनमें रायपुर जिले से 4168, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदाबाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर चांपा से 523, मुंगेली से 282, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 115, सरगुजा से 272, कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य के पांच मरीज हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,71,994 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 3,57,668 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, फिलहाल1,09,139 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 5187 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 98,921 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1319 लोगों की मौत हुई है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

