एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1324 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1324 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 30 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 153 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1586 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | किसानों से मोदी सरकार आज करेंगी बातचीत, पहले 3 दिसंबर के लिए दिया था न्योता: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1324 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 186, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 73, बालोद से 74, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 28, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से 57, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 103, रायगढ़ से 104, कोरबा से 63, जांजगीर—चांपा से 118, मुंगेली से 14, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से चार, सरगुजा से 30, कोरिया से 21, सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 32, जशपुर से आठ, बस्तर से 12, कोंडागांव से 19, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से तीन, कांकेर से 19, नारायणपुर से एक, बीजापुर से दो तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,37,322 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसमें से 2,14,826 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 19,635 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2861 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: पीएम मोदी ने काशी से देश व दुनिया को शांति और सौहार्द का दिया संदेश.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,526 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 656 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).