देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 11,867 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,867 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,63,343 हो गई है।
रायपुर, 10 मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,867 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,63,343 हो गई है।
राज्य में सोमवार को 281 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 12,376 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस के 172 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 871, दुर्ग से 674, राजनांदगांव से 294, बालोद से 264, बेमेतरा से 178, कबीरधाम से 296, धमतरी से 229, बलौदाबाजार से 694, महासमुंद से 354, गरियाबंद से 168, बिलासपुर से 531, रायगढ़ से 821, कोरबा से 815, जांजगीर चांपा से 927, मुंगेली से 515, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 260, सरगुजा से 535, कोरिया से 618, सूरजपुर से 690, बलरामपुर से 561, जशपुर से 607, बस्तर से 130, कोंडागांव से 180, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 52, कांकेर से 447, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30 और अन्य राज्य से एक नया मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,63,343 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 7,27,497 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल 1,25,104 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 10,742 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,50,097 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2836 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

