Coronavirus Updates: छत्तीसगढ़ में एक हजार 157 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की हुई पुष्टि, 8 संक्रमितों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,157 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,390 हो गई है. राज्य में शनिवार को 709 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है.
रायपुर, 30 अगस्त: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,157 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,390 हो गई है. राज्य में शनिवार को 709 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 1,157 मामले आए हैं.
इनमें रायपुर जिले से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव और बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 58, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद और कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम और बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद और कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से नौ, बेमेतरा से आठ, मुंगेली और जशपुर से सात-सात, कोरबा और दंतेवाड़ा से चार-चार, सूरजपुर से तीन तथा कोण्डागांव से दो मामले सामने आए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 28,390 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 15,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं राज्य में इस समय 12,313 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 259 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 10,078 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 138 लोगों की मौत हुई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 01:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

