विदेश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनिया में लगभग हर जगह बढ़ रहे हैं: डब्ल्यूएचओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने महामारी पर अपनी नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि दुनियाभर में मौतों की संख्या लगभग 8,500 रही, जो पिछले सप्ताह की तरह ही है।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने महामारी पर अपनी नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि दुनियाभर में मौतों की संख्या लगभग 8,500 रही, जो पिछले सप्ताह की तरह ही है।
रिपोर्ट के अनुसार, तीन क्षेत्रों पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अमेरिका में कोविड से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि हुई है।
बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के नये मामलों में सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि पश्चिम एशिया में देखी गई, जहां 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में संक्रमण लगभग 32 प्रतिशत और अमेरिका में लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस ने कहा कि 110 देशों में मामले बढ़ रहे हैं और ज्यादातर मामले ओमीक्रोन बीए.4 और बीए.5 के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह महामारी बदल रही है, लेकिन यह खत्म नहीं हुई है।’’
उन्होंने देशों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 से अधिक उम्र के लोगों सहित अपनी सबसे संवेदनशील आबादी समूहों का टीकाकरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि लोगों का टीकाकरण नहीं होता है तो गंभीर बीमारी और मौत का खतरा है।
टेड्रोस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 1.2 अरब से अधिक कोविड-19 टीके लगाए जा चुके हैं और गरीब देशों में औसत टीकाकरण दर लगभग 13 प्रतिशत है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)