Coronavirus: दिल्ली में COVID-19 के 1,652 नए मामले सामने आए
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,652 नए मामले आए. यह लगातार छठा दिन है जब 1,000-2000 के बीच कोविड-19 के नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण के मामलों की संख्या घटने से ठीक होने की दर 82 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है.
नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,652 नए मामले आए. यह लगातार छठा दिन है जब 1,000-2000 के बीच कोविड-19 के नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण के मामलों की संख्या घटने से ठीक होने की दर 82 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है.
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.
शहर में 41 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3487 हो गयी है. दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,16,993 हो गयी है. राष्ट्रीय राजधानी में 11 जुलाई के बाद से रोज 1,000 से 2000 के बीच मामले आ रहे हैं.
जून में दिल्ली में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े थे और 23 जून को सर्वाधिक 3,947 मामले आए थे.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बैठक कर हरेक अस्पताल से जुड़े मृत्यु के आंकड़ों और शहर में संक्रमण से मृत्यु के आंकड़ों की समीक्षा की थी. केजरीवाल ने बुधवार को भी इसी विषय पर बैठक की थी.
दिल्ली सरकार ने निर्माणाधीन आंबेडकर नगर अस्पताल में 200 बिस्तर की व्यवस्था करने की अनुमति दे दी. दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए 15,364 बिस्तर हैं. इनमें 11,545 बिस्तर खाली हैं.
बहरहाल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को नियमों के उल्लंघन संबंधी आंकड़े दर्ज करने और इस पर साप्ताहिक रिपोर्ट देने को कहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

