एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायर : इंदौर में रफ्तार पकड़ रहीं आर्थिक गतिविधियां, मरीजों की तादाद हुई 3,182

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन ने लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ छूट में इजाफा कर दिया है। नतीजतन दो महीने के ठहराव के बाद आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं।

देश की खबरें | कोरोना वायर : इंदौर में रफ्तार पकड़ रहीं आर्थिक गतिविधियां, मरीजों की तादाद हुई 3,182
जियो

इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 मई देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन ने लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ छूट में इजाफा कर दिया है। नतीजतन दो महीने के ठहराव के बाद आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने डोमिनोज, जोमैटो और स्विगी सरीखी कम्पनियों को पके भोजन की घर-घर आपूर्ति की अनुमति दे दी है। यह आपूर्ति ऑनलाइन बुकिंग एवं भुगतान के आधार पर की जायेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर ने घर पर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद.

अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने इंदौर नगर निगम की सीमा के बाहर शासकीय और निजी क्षेत्र के सभी निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी भी प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि जिले के शासकीय, अर्ध शासकीय एवं विभिन्न निगमों से जुड़े विभागों के कार्यालयों को खोलने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देशों के अनुसार इन कार्यालयों में 50 प्रतिशत तक कर्मचारियों और शत-प्रतिशत अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार को घेरा.

कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस तारीख के बाद लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने पर महामारी के हालात देखते हुए फैसला किया जायेगा।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 79 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, इंदौर में मरीजों की तादाद 3,103 से बढ़कर 3,182 हो गयी है।"

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयीं दो महिलाओं की अलग-अलग अस्पतालों में पिछले चार दिनों में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इनमें से एक महिला की आयु 76 वर्ष और एक अन्य महिला की आयु 65 वर्ष थी। जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 119 पर पहुंच गयी है।

सीएमएचओ ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,537 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).