विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: विश्व प्रसिद्ध थाई मंदिर ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस से सटे वात फो मंदिर के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार सुबह संकेतक देखे गए, जिनमें लिखा था, ‘‘केवल थाईलैंड के लोगों को प्रवेश की अनुमति है’’, ‘‘केवल थाईलैंड के लोग’’ और ‘‘विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं’’।

बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस से सटे वात फो मंदिर के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार सुबह संकेतक देखे गए, जिनमें लिखा था, ‘‘केवल थाईलैंड के लोगों को प्रवेश की अनुमति है’’, ‘‘केवल थाईलैंड के लोग’’ और ‘‘विदेशियों को प्रवेश की अनुमति नहीं’’।

भित्तिचित्रों और सोने से की गई कारीगरी से सुसज्जित देश के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल इस मंदिर को लेटे हुए बुद्ध भगवान की 151 फुट लंबी मूर्ति के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े | George Floyd: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हुआ हमला.

वात फो प्रशासन के कर्मी वित आर्टचिंदा ने फोन पर बताया कि मंदिर समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी चिंताओं के कारण विदेशियों को मंदिर में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण अब भी कई देशों में अनियंत्रित है, इसलिए हमें सरकार की सलाह के अनुसार सतर्क रहना होगा।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच शिखर वार्ता की सालगिरह, उत्तर कोरिया ने सेना को मजबूत करने का लिया संकल्प.

हालांकि विदेशियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में किसी सरकारी आदेश की कोई जानकारी नहीं है।

इस मंदिर को थाईलैंड में लागू लॉकडाउन के दौरान दो महीने तक बंद करने के बाद पिछले सप्ताह पुन: खोला गया है।

थाईलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी अन्य देशों की अपेक्षा में कम है। देश में संक्रमण के कुल 3,125 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 58 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में बृहस्पतिवार को संक्रमण का कोई नया मामना सामने नहीं आया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\