देश की खबरें | शाह के आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए रविवार को कहा कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष के आत्मबल से कोविड-19 शीघ्र ही पराजित होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए रविवार को कहा कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष के आत्मबल से कोविड-19 शीघ्र ही पराजित होगा।

योगी ने ट्वीट किया, ''आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना (वायरस से) संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ ।''

यह भी पढ़े | राजस्थान: न्यायिक सेवा में MBS को पांच फीसदी आरक्षण के लिए नियमों में संशोधन को कैबिनेट से मिली मंजूरी.

उन्होंने कहा, '' अमित शाह जी दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं । आपकी जिजीविषा, धैर्य एवं आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा । प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।''

इस बीच, बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया, ''केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सूचना के अनुसार वह कोरोना से पीड़ित हो गए हैं और डाक्टरों की सलाह पर अस्पताल में हैं ।''

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज COVID-19 के 146 नए मामले सामने आए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''कुदरत से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें व कोरोना की रोकथाम में पहले की तरह देश को नेतृत्व प्रदान करें।''

उल्लेखनीय है कि शाह ने रविवार को ट्वीट किया, ''कोरोना (वायरस संक्रमण) के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ ।''

उन्होंने यह भी कहा, ''मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं को पृथक कर लें और अपनी जाँच करवाएं ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\