नयी दिल्ली, पांच मई प्रॉपर्टी सलाहकार नाइट फ्रैंक के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया भर के लक्जरी आवासीय बाजारों में प्रभावित होने की आशंका है और मुंबई सहित ज्यादातर बड़े शहरों में इस साल पांच प्रतिशत तक की गिरावट हो सकती है।
नाइट फ्रैंक ने अपनी ‘प्राइम ग्लोबल रेजिडेंशियल फोरकास्ट’ रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर 20 प्रमुख बाजारों में से 16 शहरों में मकानों की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।
सलाहकार फर्म ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई के प्रमुख आवासीय बाजार में वर्ष 2020 के दौरान पांच प्रतिशत तक गिरावट देखी जा सकती है। वर्ष 2021 में मुंबई के प्रमुख आवासीय बाजार में कीमतों के तीन प्रतिशत घटने का अनुमान है।’’
रिपोर्ट के मुताबिक बर्लिन, केपटाउन, जिनेवा, लंदन, लॉस एंजिल्स, मैड्रिड, मेलबर्न, मियामी, न्यूयॉर्क, पेरिस और सिडनी में कीमतें शून्य से पांच प्रतिशत की सीमा में गिरेंगी। इसके अलावा ब्यूनस आयर्स, मुंबई, हांगकांग, सिंगापुर और वैंकूवर कीमत पांच प्रतिशत घट जाएंगी।
लिस्बन, मोनाको, वियना और शंघाई, दुनिया में ये सिर्फ चार प्रमुख आवासीय बाजार हैं, जहां कीमतों में इजाफा हो सकता है।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंधनिदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि कोविडा19 का प्रभाव बहुत गहरा है और इसे दुनिया के ज्यादातर बजार अनुभव कर रहे हैं। ‘भारत के महत्वपूर्ण बाजार भी इससे प्रभावित होने से नहीं बचेंगे क्यों कि सभी वर्ग के खरीदारों का आत्मविश्वास डिगा हुआ है।’
लेकिन उन्होंने कहा कि पर्याप्त नकद धन रखने वालों के लिए अचल सम्पत्ति बाजार में कदम रखने का यह एक अच्छा अवसर है।
नाइट फ्रैंक ने प्राइम ग्लोबल सिटी इंडेक्स भी क्यू1 (जनवरी-मार्च)2020 भी जारी किया। इसके अनुसार मुंबई और दिल्ली की तुलना में बेंगलूरू का अचल सम्पत्ति बाजार बेहरत रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY