एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, राज्य में कुल 115 लोग संक्रमित

देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि देवघर में शनिवार को दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, जिनमें से एक हरियाणा से और दूसरा खड़गपुर से यहां आया है।

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, राज्य में कुल 115 लोग संक्रमित
जमात

रांची, दो मई झारखंड के देवघर जिले में शनिवार को दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 115 हो गयी है।

देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि देवघर में शनिवार को दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, जिनमें से एक हरियाणा से और दूसरा खड़गपुर से यहां आया है।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 115 हो गयी है जिनमें से तीन की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित हुए 25 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है।

रांची में कुल 83 लोग संक्रमित पाये गये हैं। बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में तीन-तीन, धनबाद में दो, सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो और गिरिडीह, गोड्डा और कोडरमा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। देवघर में चार, गढ़वा में तीन लोग संक्रमित हैं। राज्य में इस समय 87 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्य की राजधानी रांची को देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).