कोरोना वायरस: न्यूयार्क में शेष शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे
क्यूमो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने छात्रों को इस वायरस से बचाये रखें और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हमें नहीं लगता कि उन स्थानों पर आवश्यक एहतियात बरते जा सकते हैं। इसलिए, हम इस शैक्षणिक वर्ष में फिर से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दे सकते।’’
न्यूयार्क, दो मई न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कोविड-19 महामारी के कारण शेष शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य भर के स्कूल और कॉलेज को बंद रखने की घोषणा की है। इस फैसले से लगभग 42 लाख छात्र प्रभावित होंगे।
क्यूमो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने छात्रों को इस वायरस से बचाये रखें और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हमें नहीं लगता कि उन स्थानों पर आवश्यक एहतियात बरते जा सकते हैं। इसलिए, हम इस शैक्षणिक वर्ष में फिर से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दे सकते।’’
हालांकि, गवर्नर ने कहा, ‘‘सभी स्कूल और कॉलेज दूरस्थ शिक्षा, भोजन मुहैया करना और बाल देखभाल सेवाएं प्रदान करना जारी रखेंगे।’’
मौजूदा शैक्षणिक सत्र जून तक चलेगा और अगले सत्र के लिए सितम्बर के आसपास फिर से स्कूल खुलेंगे।
क्यूमो ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सामाजिक दूरी बनाये रखने के उपायों का पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके घरों से लाने और वहां पहुंचाने वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की योजना बनाने के भी निर्देश दिये।
गवर्नर ने कोरोना वायरस के 3,942 अतिरिक्त मामलों की पुष्टि की, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 3,08,314 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

