कोरोना वायरस: पंजाब अन्य राज्यों से लौटने वाले सभी लोगों की जांच करेगा
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 की जांच में तेजी लाने का निर्णय लेते हुए मध्य मई से जांच की क्षमता बढ़ा कर प्रतिदिन 6,000 करने का निर्देश दिया।
चंडीगढ़, दो मई पंजाब सरकार ने अन्य राज्यों से लौटने वाले सभी लोगों की जांच करने का शनिवार को निर्णय लिया। राज्य सरकार ने कहा है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूसरे राज्यों द्वारा की गई जांच पर भरोसा नहीं कर सकती।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 की जांच में तेजी लाने का निर्णय लेते हुए मध्य मई से जांच की क्षमता बढ़ा कर प्रतिदिन 6,000 करने का निर्देश दिया।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में फंसे सिख श्रद्धालुओँ के पंजाब आने के बाद से ही पिछले कुछ दिनों में राज्य में संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।
एक सरकारी बयान के अनुसार अब तक 292 तीर्थयात्री संक्रमित पाये गए हैं।
राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नये मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 772 पहुंच गया। नए मामलों में 142 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
तीर्थयात्रियों में संक्रमण के मामलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि यह स्पष्ट है कि पंजाब अन्य राज्यों द्वारा अपने लोगों की जांच पर भरोसा नहीं कर सकता।
उन्होंने विपक्ष से तीर्थयात्रियों के लौटने के मुद्दे पर क्षुद्र राजनीति नहीं करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि सरकार राज्य के तीर्थयात्रियों को वापस लाने में कुप्रबंधन होने के विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही है। इस प्रक्रिया के तहत 3,500 से अधिक तीर्थयात्री लौटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

