एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: फिलीपीन के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लागू करने की धमकी दी

राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने शुक्रवार को कहा कि दुतेर्ते ने कैबिनेट के अधिकारियों के साथ बैठक में मनीला और कई प्रांतों एवं शहरों में बंद की अवधि 15 मई तक बढ़ाने की मंजूरी दी।

कोरोना वायरस: फिलीपीन के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लागू करने की धमकी दी

फिलीपीन दुनिया के अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने शुक्रवार को कहा कि दुतेर्ते ने कैबिनेट के अधिकारियों के साथ बैठक में मनीला और कई प्रांतों एवं शहरों में बंद की अवधि 15 मई तक बढ़ाने की मंजूरी दी।

दुतेर्ते ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में साम्यवादी विद्रोहियों से कहा, ‘‘मैं हरेक को चेतावनी दे रहा हूं और सशस्त्र बलों एवं पुलिस को नोटिस दे रहा हूं कि मैं मार्शल लॉ लागू कर सकता हूं। इसके बाद पीछे नहीं हटा जाएगा।’’

दुतेर्ते ने आरोप लगाया कि ‘न्यू पीपुल्स आर्मी’ के गुरिल्ला ने बड़ी कंपनियों से बड़ी राशि जबरन वसूली और मृत जवानों के हथियार चुराए हैं।

विद्रोहियों ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वे ग्रामीणों की इस महामारी से लड़ने में मदद कर रहे हैं।

फिलीपीन में कोविड-19 के 7,000 मामले सामने आए हैं और 462 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).