देश की खबरें | कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 134 मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,117 हो गई है और एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
अमरावती, 27 मई आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,117 हो गई है और एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले में वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बुलेटिन के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से नौ चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से हैं।
राज्य में 9,664 लोगों की जांच की गई और 48 को स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में इलाज के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,057 हो गई है और कुल 1,002 लोगों का इलाज चल रहा है।
बुलेटिन में बताया गया कि यहां रह रहे दूसरे राज्यों के 219 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 75 का उपचार चल रहा है। इसके अलावा विदेश से लौटे 111 लोगों का उपचार चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)