खेल की खबरें | जनवरी में कोरोना वायरस हुआ था लेकिन मैंने सोचा फ्लू हुआ है: बॉथम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर इयान बॉथम ने दावा किया है कि इस साल की शुरुआत में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे लेकिन गलती से उन्होंने सोचा कि यह उन्हें फ्लू हो गया है।

लंदन, 29 जून इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर इयान बॉथम ने दावा किया है कि इस साल की शुरुआत में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे लेकिन गलती से उन्होंने सोचा कि यह उन्हें फ्लू हो गया है।

इस संक्रामक बीमारी से दुनिया भर में एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि पांच लाख से अधिक लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

बॉथम ने गुड मॉर्निंग ब्रिटेन से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि याद रखना चाहिए कि छह महीने पहले किसी को नहीं पता था कि यह क्या है, इसके बारे में सुना ही नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे असल में यह हो गया था। मुझे दिसंबर के अंत में, जनवरी की शुरुआत में यह हुआ और मुझे लगता है कि मुझे फ्लू हुआ है। यह हैरानी भरा है कि यह इतने लंबे समय से है, हमें इसकी सारी जानकारी भी नहीं है। यह काफी हद तक अंधेरी चीज की तरह है, देखते हैं क्या होता है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.

बॉथम ने लोगों से अपील की कि वे धैर्य दिखाएं क्योंकि उन्हें कुछ हफ्तों में चीजों में सुधार होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में वे और अधिक धैर्य दिखाएंगे इसलिए हम ऐसी स्थिति में पहुंच पाएंगे जहां सब लोग अपने घरों से निकल पाएंगे।’’

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बाद आठ जुलाई से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर बहाल होगा लेकिन क्लब क्रिकेट अब भी बंद है।

बॉथम को उम्मीद है कि क्रिकेट जल्द ही वापसी करेगा क्योंकि यह ऐसा खेल हैं जहां सामाजिक दूरी बनाना संभव है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि क्रिकेट जल्द ही वापसी करेगा। क्रिकेट खेला जा सकता है। वहां असल में कोई शारीरिक संपर्क नहीं होता, आप आसानी से सामाजिक दूरी बना सकते हैं।’’

डरहम के अध्यक्ष बॉथम ने कहा कि चर्चा चल रही है और क्लब क्रिकेट को दोबारा शुरू करने को लेकर जल्द फैसला किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\