एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस : पंजाब में नौ और मरीजों की मौत, 348 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के कारण नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की कुल संख्या 239 हो गयी वहीं 348 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,442 हो गयी।

देश की खबरें | कोरोना वायरस : पंजाब में नौ और मरीजों की मौत, 348 नए मामले सामने आए

चंडीगढ़, 17 जुलाई पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के कारण नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की कुल संख्या 239 हो गयी वहीं 348 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,442 हो गयी।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना और पटियाला में दो-दो और फिरोजपुर, एसबीएस नगर, गुरदासपुर, तरनतारन तथा अमृतसर में एक-एक मरीज की मौत हुयी।

यह भी पढ़े | अंडमान निकोबार में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक जालंधर में 78 नए मामले सामने आए जबकि लुधियाना में 62, पटियाला में 56, अमृतसर और होशियारपुर में 34, मोहाली में 14, मोगा में 15 और संगरूर में 11 नए मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार, नए संक्रमित लोगों में लुधियाना में छह पुलिसकर्मियों के अलावा अमृतसर और पटियाला में एक-एक डॉक्टर तथा मोगा के पांच कैदी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगे आरोप झूठ, उन्हें बदनाम करने की कोशिश: बीजेपी.

बीमारी से उबरने के बाद 96 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक कुल 6,373 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 2,830 लोगों का इलाज चल रहा है।

लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 1,695 मामले सामने आए हैं जबकि जालंधर में 1,545, अमृतसर में 1,194, पटियाला में 832, संगरूर में 698, मोहाली में 492 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, सात मरीजों की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं जबकि 61 ऑक्सीजन पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).