देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस ने सभी 52 जिलों में दी दस्तक, संक्रमण के 161 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को निवाड़ी जिले में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोविड—19 ने दस्तक दे दी है।

जियो

भोपाल, 14 जून मध्यप्रदेश में रविवार को निवाड़ी जिले में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोविड—19 ने दस्तक दे दी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,802 तक पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से शराब की बोतलें बरामद: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 459 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में तीन और बुरहानपुर, नीमच, सागर, देवास एवं गुना में एक—एक मरीज की मौत हुई है।’’

यह भी पढ़े | भारत ने नेपाली सरकार के सामने उठाया सीमा पर गोलीबारी का मामला, 1 भारतीय की हुई थी मौत.

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 170 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 66, भोपाल में 72, बुरहानपुर में 22, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 15, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,055 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटों में पहली बार तीन कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोविड—19 ने दस्तक दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी