विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस ने 65 स्वास्थ्य कर्मियों की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वाययरस महामारी से अग्रिम मोर्चे पर निपट रहे कम से कम 65 स्वास्थ्य कर्मी जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवा चुके हैं, जबकि करीब 5,000 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं।

लाहौर, 22 जून पाकिस्तान में कोरोना वाययरस महामारी से अग्रिम मोर्चे पर निपट रहे कम से कम 65 स्वास्थ्य कर्मी जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवा चुके हैं, जबकि करीब 5,000 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘42 डॉक्टरों सहित करीब 65 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है। उनमें से 30 डॉक्टर पंजाब प्रांत के हैं।’’

यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.

आंकड़ों के मुताबिक, सिंध में कोविड-19 से 11 डॉक्टरों और एक नर्स की जान चली गई है, जबकि बलूचिस्तान में चार डॉक्टर और तीन पैरामेडिकल कर्मी और गिलगित-बाल्तिस्तान में एक डॉक्टर की मौत हुई है।

खैबर-पख्तूनख्वा में जान गंवाने वाले डॉक्टरों में एक सिख डॉक्टर डॉ फागचंद सिंह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में अब तक 3,000 डॉक्टरों और 600 नर्सों सहित लगभग 5,000 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार को संक्रमण के 4,471 नये मामले सामने आने से कोविड-19 के कुल 1,81,088 मामले हो गए हैं जबकि 89 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,590 तक पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\