दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,248 हुई, 48 रोगियों की मौत
इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,248 हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की तादाद 48 हो चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकरियों ने यह जानकारी दी।
इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें 25 की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी। यह संख्या इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या का 52 फीसद है।
अधिकारियों के अनुसार उनमें 13 लोग 50-59 साल के थे और दस की उम्र 50 साल से कम थी।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2,156 जबकि मृतकों की तादाद 47 थी। बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 724 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब सक्रिय मामले 1476 हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

