महाराष्ट्र में 117 नये मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,135 हुई
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है जिसके साथ राज्य में संक्रमण से कुल मृतकों की संख्या 72 हो गई है।
मुंबई, आठ अप्रैल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के 15वें दिन महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नये मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,135 हो गई है। नये आए मामलों में अकेले मुंबई से 72 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है जिसके साथ राज्य में संक्रमण से कुल मृतकों की संख्या 72 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 150 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45 हो गई जबकि शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 714 है।
पूरे राज्य में अबतक 117 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छूट्टी दी गई है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘117 नये मामलों में 72 मुंबई के और 36 मामले पुणे के हैं।’’
अधिकारी ने बताया, ‘‘ तीन मामले ठाणे में, दो पुणे ग्रामीण में, एक-एक मामले नवी मुंबई, बुलढाणा, अकोला, कल्याणी डोम्बिवली नगर निगम क्षेत्र में सामने आए हैं।’’
उन्होंने बताया कि राज्य में हुई आठ मौतों में पांच मौतें मुंबई में, दो पुणे में और एक मौत मुंबई के नजदीक कल्याण डोम्बिवली नगर निगम में हुई है।
हालांकि, पुणे के नगर निकाय के मुताबिक मंगलवार रात से अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार और पुणे नगर निकाय के आंकड़ों में अंतर होने की वजह से तत्काल इसे शामिल नहीं किया गया है।
राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया, ‘‘ किसी भी मृतक ने विदेश यात्रा नहीं की थी लेकिन अधिकतर मधुमेह, उच्च रक्तचाप या दमे की बीमारी से जूझ रहे थे।’’
अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 72 लोगों की मौत हुई है जिनमें 45 मुंबई में, दस पुणे में, तीन ठाणे में, दो-दो कल्याण-डोम्बिवली, नवी मुंबई और वसई में, एक-एक मीरा भयंदर, पालघर, सतारा, नागपुर, बुलढ़ाना, जलगांव, औरंगाबाद और अमरावती में हुई है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 714 मामले मुंबई से आई है दूसरे स्थान पर पुणे हैं जहां पर कुल 166 मामले सामने आए हैं।
एक आदेश में कहा कि बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बीएमसी ने कहा कि किसी भी वजह से सार्वजनिक स्थल पर जाने पर चाहे सड़क हो, अस्पताल हो, कार्यालय हो या बाजार हो मास्क या कपड़े से मुंह ढकना अनिवार्य होगा।
इस बीच, महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22 संदिग्धों को नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण का लक्षण आने पर चार लोगों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 13 लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पांच संदिग्ध मरीजों को मालेगांव के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी संदिग्धों के लार के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

