देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में और 267 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 267 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,13,299 हो गई है।
रायपुर, तीन मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 267 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,13,299 हो गई है।
राज्य में बुधवार को 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 109 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 267 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 88, दुर्ग से 31, राजनांदगांव से 14, बालोद से एक, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से दो, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से सात, महासमुंद से छह, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 12, कोरबा से 10, जांजगीर—चांपा से तीन, मुंगेली से एक, सरगुजा से 12, कोरिया से तीन, सूरजपुर से तीन, जशपुर से 18, बस्तर से सात, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से दो और कांकेर से पांच मरीज शामिल हैं।
इधर कांग्रेस के विधायक अरूण वोरा ने स्वयं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।
वोरा ने ट्वीट कर बताया, ‘‘कोविड का लक्षण महसूस होने पर आज रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है। विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने एवं स्वयं का व परिजनों का ध्यान रखने की अपील करता हूँ।’’
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और वोरा सत्र के दौरान सदन में उपस्थित थे।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,13,299 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,06,490 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2961 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3848 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55,805 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण से 807 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

