देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 10,652 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,652 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,07,231 हो गई है।
रायपुर, आठ अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,652 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,07,231 हो गई है।
राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।
राज्य में बृहस्पतिवार को 114 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 621 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 94 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 72 लोगों की तथा पिछले दिनों 22 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 10,652 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 2330, दुर्ग से 2132, राजनांदगांव से 1047, बालोद से 313, बेमेतरा से 364, कबीरधाम से 286, धमतरी से 363, बलौदाबाजार से 601, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 111, बिलासपुर से 638, रायगढ़ से 240, कोरबा से 343, जांजगीर-चांपा से 287, मुंगेली से 141, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 85, सरगुजा से 153, कोरिया से 113, सूरजपुर से 117, बलरामपुर से 51, जशपुर से 151, बस्तर से 64, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 10, कांकेर से 118, नारायणपुर से दो, बीजापुर से नौ और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,07,231 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,34,543 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 68,125 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4563 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 82,059 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1076 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन ने जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे पहले राज्य के रायपुर और दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

