एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 274 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में नौ, रोहतास में छह, पूर्वी चंपारण जिले चार, अरवल में तीन तथा जहानाबाद में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 274 हुई
जमात

पटना, 26 अप्रैल बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 274 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में नौ, रोहतास में छह, पूर्वी चंपारण जिले चार, अरवल में तीन तथा जहानाबाद में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं ।

उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो नौ मामले रविवार को सामने आए हैं, उनमें सात पुरुष (19, 60, 30, 41, 45, 60 एवं 65 वर्ष) तथा दो महिलाएं (50 एवं 60 वर्ष) हैं ।

संजय ने बताया कि रोहतास जिले में कारोना वायरस संक्रमण के छह मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें चार पुरुष (06, 17, 20 एवं 66 वर्ष) तथा दो महिलाएं (32 एवं 35 वर्ष) हैं ।

उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया और अरेराज में चार पुरुष (28, 32, 50 एवं 54 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से तीन मुंबई से और एक दिल्ली से अपने घर लौटे थे।

संजय ने बताया कि अरवल में कारोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं और तीनों मरीज पुरूष (06, 21, एवं 37 वर्ष) हैं ।

उन्होंने कहा कि जहानाबाद में एक पुरुष (28) में रविवार को कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 65, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में नौ, गया में छह, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में पांच-पांच, अरवल में चार, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी और उसके संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 16985 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है।कोरोना वायरस के 56 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).