पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार

पाकिस्तान में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,344 मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,31,000 के पार चली गई. वहीं इस अवधि में 50 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 4,762 हो गई.

पाकिस्तान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,344 मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,31,000 के पार चली गई. वहीं इस अवधि में 50 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 4,762 हो गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के 3,344 मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,31,818 हो गई. वहीं 1,31,649 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

संक्रमण के कुल मामलों में सिंध प्रांत में 94,528 मामले, पंजाब में 81,963, खैबर-पख्तनुख्वा में 28,116, इस्लामाबाद में 13,494, बलूचिस्तान में 10,814, गिलगित-बल्तिस्तान में 1,561 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,342 मामले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने विभिन्न आरोपों में 52 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त : रिपोर्ट

पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत के बाद इस खतरनाक वायरस की वजह से देश में 4,762 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2,406 की हालत नाजुक है.

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 56.78 फीसद लोग स्वस्थ हो चुके हैं और जबकि अब भी 43.21 फीसद लोग संक्रमित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\