एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हुए 3 हजार 945, अब तक 23 लोगों की गई जान

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3945 हो नए. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 73 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में अबतक 78090 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 1741 मरीज ठीक हो गए हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हुए 3 हजार 945, अब तक 23 लोगों की गई जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

पटना, 2 जून: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3945 हो नए. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 73 नए मामले सामने आए हैं. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से खगडिया में तीन, पटना, वैशाली, बेगूसराय, भोजपुर एवं सिवान में दो-दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, सारण, भागलपुर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं समस्तीपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 254, बेगूसराय में 245, रोहतास में 208, मधुबनी में 195, भागलपुर में 183, जहानाबाद में 161, मुंगेर में 157, खगडिया में 169, कटिहार में 150, बांका में 118, बक्सर में 117, नालंदा में 110, गोपालगंज में 112, दरभंगा में 104, शेखपुरा में 98, पूर्वी चंपारण में 106, नवादा में 93, भोजपुर में 89, सिवान में 89.

यह भी पढ़ें: New Ebola Outbreak: कोरोना संकट के बीच कांगो में इबोला वायरस का खतरा, चार की मौत- WHO ने की पुष्टि

जबकि पूर्णिया में 86, गया में 81, मधेपुरा में 83, कैमूर में 78, सारण में 79, समस्तीपुर में 75, औरंगाबाद 74, सुपौल में 81, किशनगंज में 72, वैशाली में 69, मुजफ्फरपुर में 66, सहरसा में 67, सीतामढी में 49, पश्चिम चंपारण में 42, अररिया एवं अरवल में 47-47 जमुई में 41, लखीसराय में 38 तथा शिवहर में नौ मामले सामने आए हैं . बिहार में अबतक 78090 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 1741 मरीज ठीक हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).