बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 61 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है जो पूर्व में इस रोग से ग्रसित एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।
पटना, 11 अप्रैल बिहार के नवादा जिला में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आने के प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है जो पूर्व में इस रोग से ग्रसित एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इस व्यक्ति के यात्रा विवरणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, सात मुंगेर से, पटना, गया एवं बेगुसराय से पांच-पांच, गोपालगंज से तीन, नालंदा एवं नवादा से दो—दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक—एक मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे। इनमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
बिहार में कोरोना वायरस के संदेह में अब 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

