बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 466 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक- एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।
पटना, एक मई बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले प्रकाश में आए जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब 466 हो गये हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक- एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी ।
बिहार के 38 जिलों में से 30 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 51, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 24, गोपालगंज एवं मधुबनी में 18-- 18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं कटिहार में दो-दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 24,118 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 98 मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

