एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 251 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 251 हुई
जमात

पटना, 25 अप्रैल बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 251 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में तीन पुरुष (24 35 एवं 45 वर्ष) और एक महिला (40) तथा बेउर इलाके में तीन पुरुष (35, 38 एवं 42 वर्ष) में आज कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड 19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 65 में आये हैं। साथ ही नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया में छह, भागलपुर में पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 15885 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).