एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 141 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना में 08, भागलपुर में 04 तथा नालंदा, पूर्वी चंपारण एवं बांका में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण का मामला प्रकाश में आया है ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 141 हुई
जमात

पटना, 22 अप्रैल बिहार में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 141 हो गये हैं । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना में 08, भागलपुर में 04 तथा नालंदा, पूर्वी चंपारण एवं बांका में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण का मामला प्रकाश में आया है ।

उन्होंने पटना शहर के खजपुरा, जगदेव पथ एवं सलीमपुर मुहल्लों में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ मामले प्रकाश में आए हैं उनमें छह पुरुष (60, 28, 32, 45, 42 एवं 35 साल) तथा दो महिला (30 एवं 57 वर्ष) शामिल हैं ।

संजय ने बताया कि भागलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 04 मामले आज प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष (33, 40 एवं 46 साल) तथा नौगछिया की एक महिला (16) शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ, पूर्वी चंपारण के फेनहारा तथा बांका जिले के अमरपुर में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण का मामला आया है, जिनमें क्रमश: एक महिला (26), एक पुरुष (25) तथा 45 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं ।

संजय ने बताया कि भागलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले आज प्रकाश में आए हैं उनमें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के एक कर्मी तथा महाराष्ट्र से आए दो व्यक्ति शामिल हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले अन्य जिलों में आज प्रकाश में आए हैं, उनके संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 16 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

​सिवान और नालंदा में सबसे अधिक 29-29 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, मुंगेर में 27, पटना में 16, बेगुसराय 9, बक्सर में 8, गया और भागलपुर में 5—5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, रोहतास एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामला सामने आाय है ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी ।

बिहार में अबतक 12978 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).