एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित और 155 लोगों की मौत, 14,289 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 155 लोगों की मौत हुई है जबकि 14,289 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित और 155 लोगों की मौत, 14,289 नए मरीज

जयपुर, 14 मई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 155 लोगों की मौत हुई है जबकि 14,289 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 155 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक महामारी से कुल 6472 लोगों की मौत हुई है।

वहीं राज्य में अभी 2,12,753 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

आंकडों के अनुसार सबसे ज्यादा 58 मौतें राजधानी जयपुर में हुई हैं। इसके अलावा जोधपुर में 14, उदयपुर-बीकानेर में 12-12, सीकर-भरतपुर में 7-7 और अलवर, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा, पाली में 4-4 मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 14,289 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 2823 नए मरीज राजधानी जयपुर में मिले हैं, इसके अलावा अलवर में 1368, कोटा में 773, जोधपुर में 708, उदयपुर में 688, सीकर में 674, भरतपुर में 575, झुंझुनूं में 574 और अजमेर में 496 नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं।

आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में 13,270 और मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).