देश की खबरें | कोरोना वायरस: एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 8,78,254 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,174 हो गई।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 8,78,254 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,174 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,53,470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,01,609 लोगों का इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 63.01 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
संक्रमण की पुष्टि वाले कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा ऐसा दिन है, जब देश में संक्रमण के 26,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 जुलाई तक 1,18,06,254 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 2,19,103 नमूनों की जांच रविवार को हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

