कोरोना वायरस संकट: अमेरिका में करीब 3.9 करोड़ लोगों की छंटनी

पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दिये. यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Unsplash)

पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दिये. यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. देशव्यापी बंद से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गयी हैं. श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 3.86 करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

इसके अलावा 22 लाख लोगों ने नये संघीय कार्यक्रम के तहत सहायता मांगी है. यह कार्यक्रम स्व-रोजगार करने वाले, ठेकेदारों और अस्थायी कमचारियों के लिये है जो अब पहली बार बेरोजगारी लाभ लेने के पात्र हैं. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेारोम पॉवेल ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर मई या जून में 20 से 25 प्रतिशत तक जा सकती है. बेरोजगारी का यह स्तर 1930 के दशक की महामंदी के बाद नहीं देखा गया. अप्रैल में बेरोजगारी दर 14.7 प्रतिशत थी.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने अल-कायदा आतंकी मोहम्मद इब्राहिम जुबैर को भारत को सौंपा

‘कांग्रेसनल बजट ऑफिस’ के अनुसार अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 38 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\