एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: स्पेन में 44 दिनों बाद सड़कों पर निकले बच्चे

करीब 44 दिनों तक बच्चों के घरों में रहने के बाद स्पेन की सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को रविवार सुबह पहली बार घर से बाहर आने की इजाजत दी. वे अब अपने माता-पिता में से किसी एक के साथ घर के एक किलोमीटर तक के दायरे में एक घंटे तक सैर कर सकेंगे.

कोरोना वायरस: स्पेन में 44 दिनों बाद सड़कों पर निकले बच्चे
कोरोनावायरस (Photo Credits: IANS)

करीब 44 दिनों तक बच्चों के घरों में रहने के बाद स्पेन की सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को रविवार सुबह पहली बार घर से बाहर आने की इजाजत दी. वे अब अपने माता-पिता में से किसी एक के साथ घर के एक किलोमीटर तक के दायरे में एक घंटे तक सैर कर सकेंगे. फेस मास्क लगाकर घूम रहे तीन साल की उम्र के जुड़वां लड़कों की मां सुसाना ने कहा, “यह शानदार है. मैं विश्वास नहीं कर सकती छह हफ्ते हो गए. मेरे लड़के बहुत सक्रिय हैं. आज जब उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा और मैंने उन्हें उनकी साइकिल दी तो वे बेहद रोमांचित नजर आए.”

बच्चे अपने साथ अपना एक खिलौना रख सकते हैं लेकिन उन्हें दूसरे बच्चों के साथ खेलने की इजाजत नहीं होगी और उन्हें कम से कम एक मीटर की दूरी बरकरार रखनी होगी. पार्क भी बंद रखे गए हैं. अधिकारियों ने कहा है कि माता-पिता और बच्चे बाहर घूमकर आने के बाद साबुन से अच्छी तरह अपने हाथ धोएं.

यह भी पढ़ें- COVID-19: स्पेन में कोरोना पॉजिटिव जमाती अस्पताल से फरार, लुकआउट नोटिस जारी

स्पेन में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सवा दो लाख मामले सामने आ चुके हैं और करीब 23 हजार लोगों की जान जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).