कोरोना वायरस: औरंगाबाद में चौबीस घंटे में दोगुने हुए संक्रमण के मामले
शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं।
औरंगाबाद, 28 अप्रैल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई।
शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने यहां बताया कि सोमवार शाम तक संक्रमण के 53 मामले थे, जिनकी संख्या मंगलवार शाम को बढ़कर 105 पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने कहा कि पड़ोस के हिंगोली जिले में कोविड-19 के दो ताजा मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
निकाय आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने शहर में कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बारे में ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, “अभी हम पहले से अधिक संदिग्धों की जांच कर रहे हैं। कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की औरंगाबाद नगर निगम की क्षमता में वृद्धि हुई है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

