बिहार में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 879 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि पटना में 17, खगडिया, पश्चिम चंपारण एवं जहानाबाद में 16-16, रोहतास में 13, नालंदा में 12, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, गोपालगंज, औरंगाबाद सारण, नवादा, शेखपुरा एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार, भोजपुर, मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में एक-एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।
पटना, 12 मई बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले के प्रकाश में आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 879 हो गई है ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि पटना में 17, खगडिया, पश्चिम चंपारण एवं जहानाबाद में 16-16, रोहतास में 13, नालंदा में 12, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, गोपालगंज, औरंगाबाद सारण, नवादा, शेखपुरा एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार, भोजपुर, मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में एक-एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।
उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
संजय ने बताया कि सोमवार देर रात्रि कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए (बेगूसराय जिले में नौ, दरभंगा में दो और सुपौल में एक) मामले प्रकाश में आए थे।
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल छह मरीजों (मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक-एक) की मौत हो चुकी है।
बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड—19 की चपेट में आ चुके हैं ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 116 में सामने आए हैं। इसके बाद पटना में 80, रोहतास में 72, नालंदा में 63, बक्सर में 56, बेगूसराय में 40, सिवान में 34, कैमूर में 32, मधुबनी में 30, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया में 27—27, भागलपुर में 26, गोपालगंज में 22, जहानाबाद में 21, भोजपुर में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद एवं नवादा में 15-15, पूर्वी चंपारण में 14, कटिहार, मुजफ्फरपुर एवं अरवल में 12—12, समस्तीपुर में 11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया में आठ, सीतामढी एवं बांका में सात-सात, लखीसराय एवं सुपौल में पांच-पांच, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामला प्रकाश में आया है ।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 37430 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 383 मरीज ठीक हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).