एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढकर 422 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में 11, सीतामढी में चार, पटना एवं सारण में दो-दो मामले सामने आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढकर 422 हुई
जमात

पटना, 30 अप्रैल बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 19 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 422 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में 11, सीतामढी में चार, पटना एवं सारण में दो-दो मामले सामने आए हैं।

संजय ने बताया कि सीतामढी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो चार मामले आए हैं उनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि पटना में दो पुरूषों तथा सारण में एक पुरुष एवं एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 92 मामले मुंगेर में आए है जबकि रोहतास में 45, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, बेगूसराय एवं भोजपुर में 11—11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच मामले सामने आए हैं।

शेष मामले अरवल, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, वैशाली, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा जैसे जिलों में आए हैं।

बिहार में अबतक 22672 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 84 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).