एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढकर 409 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीतामढी जिले में चार एवं रोहतास में दो मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढकर 409 हुई
जमात

पटना, 30 अप्रैल बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के छह नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 409 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीतामढी जिले में चार एवं रोहतास में दो मामले प्रकाश में आए हैं ।

उन्होंने बताया कि सीतामढी में कोरोना वायरस के चार मामलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है ।

संजय ने बताया कि रोहतास में एक पुरूष और एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड—19 के मामले सामने आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 92 मामले मुंगेर में आए हैं जबकि पटना में 42, बक्सर में 40, रोहतास में 36, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, बेगूसराय एवं भोजपुर में 11—11, औरंगाबाद में आठ, गया एवं सीतामढी में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच सामने आए हैं।

शेष मामले अरवल, नवादा, लखीसराय, सारण , जहानाबाद, वैशाली, मधेपुरा आदि जिलों में आए हैं।

बिहार में अब तक 23,149 नमूनों की जांच की जा चुकी है और इसके 65 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).